
शहर के सुभाषनगर पीर बावजी स्थानक के सामने होटल राजमहल में संचालित आश्रम से बुधवार दोपहर 67 लड़कियों को आजाद करवाकर बालिका गृह में भेजा गया। यह कार्रवाई बाल कल्याण समिति की ओर से की गई। समिति को सूचना मिली थी कि शिष्या से दुष्कर्म मामले में घिरे दाती मदन के आश्रम से रातोंरात गायब हुई बच्चियों को यहां लाया गया। बताया जा रहा है कि ये बालिकाएं कांकरोली के आध्यात्मिक गुरुमुख स्कूल की हैं और आश्रम में आध्यात्मिक पढ़ाई कर रही थीं। हालांकि, रजिस्ट्रेशन सहित अन्य दस्तावेज नहीं होने से आश्रम संचालक संदेह के घेरे में है। होटल संचालक की भूमिका भी शक के नजरिए से देखी जा रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2zcrAVJ
via
IFTTT
0 comments:
Post a Comment