Thursday, July 12, 2018

रेत में समंदर के निशां: जैसलमेर में मिला साढ़े चार करोड़ साल पुराना व्हेल का जीवाश्म

भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग को मरुस्थल में व्हेल का जीवाश्म और शार्क मछली के दांत मिले हैं। करीब डेढ़ साल तक चली खोज के बाद विभाग ने यह सफलता पाई है। यह जीवाश्म मध्य इयोसीन (लुटेशियन) युग के बताए जा रहे हैं जो करीब 4.12 से 4.72 करोड़ वर्ष पुराना माना गया है। जैसलमेर से 80 किलोमीटर दूर बांधा गांव में विशेषज्ञ वैज्ञानिकों को समुद्री जीवों के जीवाश्म और अवशेष मिलना यह साबित करता है कि उस वक्त यहां सागर रहा होगा। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के वैज्ञानिक कृष्ण कुमार और प्रज्ञा पाण्डेय ने डायरेक्टर देवाशीष भट्टाचार्य के नेतृत्व में की।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2m9jSCa
via IFTTT

0 comments:

Post a Comment