Wednesday, July 18, 2018

चेन्नई में 12 साल की बच्ची से 20 लोगों ने 7 महीनों तक किया रेप; देहरादून में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म

चेन्नई में वकीलों ने कोर्ट में दुष्कर्म के आरोपियों की पिटाई कर दी। मामला 12 साल की बच्ची के दुष्कर्म से जुड़ा है। यहां सुनने में अक्षम बच्ची से 20 से ज्यादा लोगों 7 महीने तक दुष्कर्म किया। इसमें सिक्योरिटी गार्ड, लिफ्ट ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर तक शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, देहरादून में पुलिस ने 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 5 आरोपियों को हिरासत में लिया। सभी की उम्र 9 से 14 साल है। इन्हें जुवेनाइल होम में रखा गया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि घटना के दो दिन पहले फोन में अश्लील फिल्म देखी थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2zOetKI
via Dainik Bhaskar

0 comments:

Post a Comment