Thursday, July 5, 2018

जब राहुल ने पहली बार T20 मैच में लगाया था शतक, तब धोनी ने तोड़ दिया था करोड़ों भारतीयों का दिल

नई दिल्ली। ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच पहले T20 मुकाबले में केएल राहुल के नाबाद शतक के दम पर भारत ने इंग्लैंड द्वारा दिए गए 160 रनों के टारगेट को आसानी से चेस कर लिया। राहुल का यह दूसरा T20 अंतर्राष्ट्रीय शतक है, इससे पहले उन्होंने 2016 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक जड़ा था। इस मैच में 489 रन बने थे और दो खिलाड़ियों ने शतक लगाए थे। उस समय भी चेस करते हुए राहुल ने नाबाद शतक जड़ा था लेकिन भारत यह मैच केवल 1 रन से हार गया था। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की एक गलती ने भारत को यह मैच हरा दिया था।


मैच में बने थे 489 रन
इस मैच में वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रनों का स्कोर खड़ा किया था। वेस्ट इंडीज के सलामी बालेबाजों जॉनसन चार्ल्स(79) और एविन लेविस(100) ने 126 रनों की साझेदारी की। वेस्ट इंडीज की पारी में 21 छक्के लगे और 13 चौके लगे। भारत 244 रन बना सकी और यह मैच 1 रन से हार गई। इस मैच में रोहित ने 28 गेंदों में 62 रन और लोकेश राहुल ने 51 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए थे। इस मैच में 40 ओवरों में 489 रन 32 छक्कों के साथ लगे थे।


राहुल ने लगाया था पहला शतक
विशाल स्कोर का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। रोहित ने 28 गेंदों में 62 रन बनाकर राहुल का अच्छा साथ दिया था। अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली के जल्दी आउट हो जाने पर लोकेश राहुल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए और टीम को जीत के करीब पंहुचा दिया था। राहुल ने इस पारी में 12 चौके और 5 छक्के लगाए थे।


धोनी ने मेहनत पर फेरा था पानी
इतना बड़ा स्कोर होने के बावजूद भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में केवल 8 रनों की दरकार थी, धोनी 25 गेंदों में 43 रन बनाकर पिच पर मौजूद थे और साथ में शतकवीर केएल राहुल भी उनका साथ दे रहे थे। आखिरी ओवर फेकने ड्वेन ब्रावो आए थे, पहली ही गेंद पर धोनी का एक आसान सा कैच छूट गया था। इसके बाद मैच आखिरी गेंद पर पंहुचा, भारतीय टीम को जीत के लिए मात्र 2 रन चाहिए थे और धोनी कैच आउट हो गए थे। धोनी ने इस ओवर की चार गेंदें खेली, पहली गेंद पर उनका आसान कैच छूटा पर उन्होंने एक रन ले लिया, दूसरी गेंद पर धोनी ने लेग बाई का एक रन लिया, तीसरी गेंद पर धोनी ने 2 रन चुराए और आखिरी गेंद पर वह कैच आउट हो गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KsnSfT
via

0 comments:

Post a Comment