Friday, July 27, 2018

पायलट के विदेश जाते ही कटारिया ने की गहलोत को सीएम का चेहरा बनाने की मांग

जयपुर. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के आस्ट्रेलिया रवाना होते ही पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री लाल चंद कटारिया ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग कर दी है। एक तरह से गहलोत को मुख्यमंत्री के दावेदार के तौर पर पेश करने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर कांग्रेस को जीती हुई बाजी राजस्थान में हारने तक की बात कह दी है। वह अशोक गहलोत के बेहद करीबी माने जाते हैं। कटारिया ने बयान देकर कांग्रेस के भीतर नया विवाद खड़ा कर दिया है।  मुख्यमंत्री पद के चेहरा को लेकर कांग्रेस नेता अब तक बचते रहे हैं। बार-बार यहीं कहा जा रहा था कि पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। प्रदेश प्रभारी से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट तक यह बयान दे चुके हैं। कटारिया का कहना है कि प्रदेश में नेतृत्व को लेकर लोग सशंकित है। अशोक गहलोत को नेता घोषित किया जाए। उनके नेतृत्व में चुनाव हो। प्रदेश की जनता की मांग है कि गहलोत सबसे उपयुक्त है। जनता आला कमान के फैसले की ओर से देख रही है। आला कमान के पास सारा फीड बैक जाता...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OgNp9Y
via IFTTT

0 comments:

Post a Comment