नई दिल्ली। यूथ ओलम्पिक का 2022 में होने वाला चौथा संस्करण अफ्रीका के सेनेगल में आयोजित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने एक बैठक में सर्वसम्मति से इस बात पर हामी भरी। यह फैसला जारी यूथ ओलम्पिक के तीसरे संस्करण के दौरान हुई आईओसी की बैठक में लिया गया। 2018 व तीसरे यूथ ओलम्पिक का आयोजन अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में 6 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच आयोजित हो रहा है।
पहली बार अफ्रीका में होगा यूथ ओलम्पिक-
यह पहली बार होगा कि यूथ ओलम्पिक अफ्रीका में आयोजित किए जाएंगे। यह अफ्रीका में किसी भी ओलम्पिक(सीनियर या जूनियर) का आयोजन पहली बार है । इन खेलों की मेजबानी में चार देश शामिल थे, लेकिन मूल्यांकन आयोग और कार्यकारी बोर्ड ने काफी विश्लेषण के बाद इस बात पर फैसला लिया कि सेनेगल ने सर्वश्रेष्ठ मूल्य प्रस्ताव को सामने रखा और इस समय वहां खेलों के आयोजन का बेहतरीन मौका है।
It's time for Africa! Dakar , Senegal elected as Host City for the 2022 Summer Youth Olympic Games. #Dakar2022 @YouthOlympics pic.twitter.com/njwswoUs5f
— Olympics (@Olympics) October 8, 2018
इन शहरों में होगा आयोजन-
आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा, "यूथ ओलिंम्पक-2022 की सफल मेजबानी के लिए पूरी अफ्रीका सेनेगल के पीछे खड़ा है। युवा जनसंख्या और खेल के प्रति जुनून को देखते हुए यह अब सेनेगल का समय है।" सेनेगल के तीन शहरों में अलग-अलग स्पर्धाएं होंगी। इन तीन शहरों में डकार, डिमानडियो और सैली शहर शामिल हैं।
सेनेगल के राष्ट्रपति ने धन्यवाद किया-
सेनेगल के राष्ट्रपति ने कहा, "आपने जो सम्मान हमें दिया है उसके लिए सेनेगल और उसके युवा आपके आभारी हैं। पूरा अफ्रीका, जहां मानवता का जन्म हुआ था, वो अपने इतिहास और युवा जनसंख्या के दम पर 2022 में विश्व के युवा खिलाड़ियों को स्वागत करेगा।"
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pJRpog
via


0 comments:
Post a Comment