Tuesday, August 14, 2018

सऊदी में नियम बदलने के बाद पहली बार भारत की 16 महिलाएं बिना किसी पुरुष को साथ लिए हज पर गईं

पहली बार महाराष्ट्र की 16 महिलाएं बिना किसी पुरुष को साथ लिए हज पर रवाना हुई हैं। पिछले दिनों सऊदी अरब सरकार ने हज के नियम में ढील दी जिसके तहत 45 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं अकेले हज पर जा सकेंगी। महाराष्ट्र की 62 साल की शमशाद इसराइल सईद ने कभी पति के साथ हज पर जाने का सोचा था। पति की मौत के बाद बेटे ने हज पर साथ चलने को कहा, लेकिन वे नहीं गईं। अब नया नियम आने के बाद शमशाद चार महिलाओं के ग्रुप में मक्का गई हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vDB6Nl
via Dainik Bhaskar

Related Posts:

0 comments:

Post a Comment