Friday, August 31, 2018

Asian Games : भारत को 4 गुणा 400 मीटर स्पर्धा का रजत

नई दिल्ली । भारत ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन बुधवार को पुरषों की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया है। कुन्हु मोहम्मद, धरुण आयासामी, मोहम्मद अनस और राजीव अरोकिया की टीम ने तीन मिनट 01.85 सेकेंड का समय निकाल दूसरा स्थान हासिल किया। स्पर्धा का स्वर्ण कतर के नाम रहा जिन्होंने तीन मिनट 00.56 सेकेंड का समय निकाला। कतर ने एशियाई रिकार्ड अपने नाम किया है। तीसरे स्थान पर जापान की टीम रही जिन्होंने तीन मिनट 01.94 का समय निकाल कांस्य पदक जीता।

एथलेटिक्स से भारत को कुल 18 पदक
पुरषों की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में भारत ने रजत पदक अपने नाम कर लिया है । आज भारत को एथलेटिक्स से एक और स्वर्ण पदक मिल चुका है। भारत को यह स्वर्ण पदक महिलाओं के चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में मिली। जहां भारत की नई उड़नपरी हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की जोड़ी ने स्वर्णिम दौड़ लगाई। इस स्वर्ण के साथ ही भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 13 हो गई है। वही हिमा का यह स्वर्ण एथलेटिक्स से भारत को मिला सातवां स्वर्ण पदक रहा। अब तक एथलेटिक्स से भारत को सात स्वर्ण, दस रजत और दो कांस्य सहित कुल 18 पदक मिल चुके है।

आखिरी समय में स्वर्ण से चुकें
स्पर्धा की शुरुआत कुन्हु ने की थी वह टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए और चौथे से पांचवें तक आ गए थे। उन्होंन बेटन धरुण को दीष। धरूण ने कोशिश बहुत की लेकिन वह ज्यादा आगे नहीं आ पाए, लेकिन जैसे ही बेटन अनस के हाथ में आई। इस फर्राटा धावक ने बिजली सी तेजी दिखाते हुए तीन धावकों को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल किया। यहां से लगने लगा था कि भारत पदक जरूर जीतेगा। अनस से बेटन राजीव के पास आई। राजीव ने अनस द्वारा बनाई गई बढ़त को बनाए रखा एक समय लग रहा था कि राजीव कतर के खिलाड़ी को पछाड़ भारत को स्वर्ण दिला देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका और भारत ने रजत पदक अपने नाम किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2onl7Pn
via

0 comments:

Post a Comment