
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी। सियासी समीकरणों को साधने व नाराज जातियों को राजी करने के लिहाज से समिति में हर जाति के नेता को शामिल किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी को समिति का अध्यक्ष बनाया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को संयोजक, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनिया को सह संयोजक का पद दिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2M6LNNC
via
IFTTT
0 comments:
Post a Comment