Wednesday, August 29, 2018

दिल्ली सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खोल दिया खजाना, ओलम्पिक में स्वर्ण जीतने पर मिलेंगे 3 करोड़

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को ओलम्पिक और पैरालम्पिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की ईनामी राशि में इजाफा करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार की यह निति दिल्ली में खेल को बढ़ावा देने के लिए लागू की जा रही है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि अब अगर दिल्ली का कोई खिलाड़ी ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर लाता है तो उसे 3 करोड़ का ईनाम दिया जाएगा। वहीं रजत जीतने वाले को दो करोड़ और कांस्य जीतने वाले को एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। इसके लिए खिलाड़ी का आखिरी तीन साल दिल्ली का निवासी होना जरूरी है।


उप-मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी-
उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया, "दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर। कैबिनेट ने फैसला किया है कि वह ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये ईनाम के तौर पर देगी। वहीं रजत पदक जीतने वालों को दो करोड़ तो वहीं कांस्य जीतने वालों को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।" उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले कुछ सालों में प्रदेश के खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय स्टार पर प्रदर्शन शानदार रहा है ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाना जरुरी है। सिसोदिया ने यह भी जानकारी दी की कोच की इनाम राशि को भी बढ़ाया गया है।


एशियाई खेल पदक विजेता को मिलेंगे इतने-
उन्होंने कहा, "इसी तरह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों दिल्ली के खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार एक करोड़ रुपये का ईनाम देगी। रजत पदक जीतने वालों को 75 लाख रुपये तो वहीं कांस्य पदक जीतने वालों को 50 लाख रुपये का ईनाम मिलेगा।"


कॉमनवेल्थ पदक के लिए इतने मिलेंगे-
कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर पहले 14 लाख रुपए दिए जाते थे पर अब यह इनाम राशि बढाकर 50 लाख कर दी गयी है। रजत पदक के लिए 10 लाख रुपए के बदले अब 40 लाख रुपए और कांस्य पदक के लिए 6 लाख रुपए के बदले 30 लाख रुपए इनाम राशि के रूप में दिए जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NzrxFW
via

0 comments:

Post a Comment