
बेंगलुरु. कर्नाटक की जयनगर विधानसभा सीट जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन ने जीत ली है। बुधवार को हुई मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी ने भाजपा के बीएन प्रहलाद को 2,889 वोट से हरा दिया। इस सीट पर कांग्रेस को 10 साल बाद जीत मिली है। यहां, 2 बार से भाजपा के बीएन विजयकुमार विधायक थे। बता दें कि जयनगर में 11 जून को मतदान हुआ था। इसके जीत के साथ राज्य में कांग्रेस की 80 सीटें हो गई हैं। इससे पहेल कांग्रेस ने आरआर नगर पर सीट जीत दर्ज की थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2sR3s5w
via
Dainik Bhaskar
0 comments:
Post a Comment