नई दिल्ली। भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को द विलेज मैदान पर खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को 76 रनों से शिकस्त दी। ये भारतीय टीम का 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच था। इस मैच में खेल रहे खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना और भारतीय पूर्व कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ही दो ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने भारत के लिए पहला टी20 मैच खेला था। दोनों दिग्गज खिलाड़ी भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा है। रैना को टीम में आते जाते रहे लेकिन धोनी लगातार टीम का हिस्सा बने रहे और धोनी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिए जिसे जान कर आप चौक जाएंगे।
धोनी ने हासिल किया ये कीर्तिमान
जी हां! धोनी ने भारत के लिए खेलते हुए एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो सबको हैरान कर देगा। भारतीय टीम ने 100 इंटरनेशनल टी20 मैच पूरे कर लिए हैं। इन 100 इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए 90 टी-20 मुकाबले धोनी ने खेले हैं। धोनी ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 90 टी-20 मैच खेले हैं। धोनी से पीछे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 80 टी-20 मैच खेले हैं। रोहित शर्मा के बाद सुरेश रैना का नंबर आता है जिन्होंने 74 टी-20 मैच खेले हैं।
भारत ने जीता था पहला मैच
आपको बता दें भारत ने 1 दिसंबर 2006 को अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था, तब मौजूदा भारतीय टीम में से महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक और सुरेश रैना उस टीम का हिस्सा थे। ये मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग में खेला गया था। इस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया था। इस मैच में दिनेश कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन किया था।
भारत ने आयरलैंड को हराया
बुधवार को खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। रोहित के अलावा भारत के लिए शिखर ने 45 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेली थी। वहीं अगर बात की जाए गेंदबाजों की तो भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए जबकि युजवेंद्रा चहल ने तीन विकेट हासिल किए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले। यादव को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा और आखिरी मैच 29 जून को इसी मैदान में खेला जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Kt4vza
via


0 comments:
Post a Comment