नई दिल्ली। मौजूदा चैम्पियन जर्मनी रूस में जारी फीफा विश्व कप-2018 से बाहर हो गया है। बुधवार को कजान ऐरेना में खेले गए मुकाबले में जर्मनी को अपने अंतिम ग्रुप मैच में दक्षिण कोरिया के हाथों 0-2 से मिली हार के बाद इस फीफा विश्वकप से अलविदा कहना पड़ा। एक बार फिर विश्वकप में हमें चैंपियंस कर्स देखने को मिला और जर्मनी इसी का शिकार होकर बाहर हो गया।
विश्वकप में चौथी बार देखने को मिला चैंपियंस कर्स
जी हां! विश्वकप के इतिहास में चैंपियंस कर्स का ये चौथा मामला है। 2014 विश्व कप का चैम्पियन रहा जर्मनी 2018 विश्व कप के पहले ही राउंड में बाहर हो गया। इस से पहले 1998 में फ्रांस ने विश्व कप जीता था और 2002 में फ्रांस पहले ही राउंड में बाहर हो गया था। कुछ ऐसा ही इटली और स्पेन के साथ भी हुआ। इटली ने 2006 का ख़िताब अपने नाम किया और 2010 में वो पहले ही राउंड में बाहर हो गया वहीं स्पेन ने 2010 का फीफा ख़िताब जीता और 2014 के पहले राउंड में बाहर हो गया।
दक्षिण कोरिया ने सबसे यादगार जीत दर्ज की
इस साल फैंस को जर्मनी से काफी उम्मीद थी लेकिन जर्मनी उन पर खरा नहीं उतर सका और दक्षिण कोरिया से बुरी तरह हार कर बाहर हो गया। दूसरी ओर, इस ग्रुप से स्वीडन ने मेक्सिको को हराकर नॉकआउट का टिकट कटा लिया है। मेक्सिको पहले ही अंतिम-16 में पहुंच चुका है। 2014 में माराकाना स्टेडियम में अर्जेटीना को 1-0 से हराकर चौथी बार चैम्पियन बनने वाली जर्मन टीम ग्रुप-एफ में दक्षिण कोरिया के खिलाफ एक औसत टीम की तरह खेली और इसका खामियाजा उसे टूर्नामेंट से बाहर हो कर भुगतना पड़ा। इस विश्व कप में जर्मनी को दो मैचों में हार मिली जबकि एक मैच में जीत मिल सकी। दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया ने फीफा विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए टूर्नामेंट के 21वें संस्करण की अपनी पहली और अपनी अब तक की सबसे यादगार जीत दर्ज की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2lDrahl
via


0 comments:
Post a Comment